Arif Khan (Skier) Biography| आरिफ खान (स्कियर) जीवन परिचय: Winter Olympics Beijing 2022

Arif Khan (Skier) Biography| आरिफ खान (स्कियर) जीवन परिचय: भारत के जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग का Arif Khan है इन दिनों चर्चा में है। ये गुलमर्ग की बर्फीली वादियों के वो हीरो हैं जिन्होंने स्कीयिंग के क्षेत्र में भारत की भी जगह बनाई और अपने देश केे के साथ अपना नाम भी रोशन किया।

कश्मीर के गुलमर्ग के मुहम्मद आरिफ खान ने 4 फरवरी 2022 से बीजिंग में शुरू होने वाले Winter Olympics (शीतकालीन ओलंपिक) के लिए अल्पाइन स्कीइंग इवेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अल्पाइन स्कीइंग में विंटर ओलंपिक, बीजिंग के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले खिलाडी हैं। इसकेेे साथ ही इस खेल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। उम्मीद है कि यह खिलाड़ी शीतकालीन ओलंपिक बीजिंग में अवश्य ही भारत का नाम रोशन करेंगे।

Arif Khan (Skier) आरिफ खान (स्कियर): संक्षिप्त जीवन परिचय

नाममुहम्मद आरिफ खान
जन्म स्थानगुलमर्ग, कश्मीर, भारत
नागरिकताभारतीय
जन्म तिथि3 मार्च 1990
उम्र31 वर्ष
पेशास्कीइंग
स्कीइंग प्रकारअल्पाइन स्कीइंग
इवेंटस्लैलाम, जायंट स्लैलाम

Arif Khan (आरिफ खान) का स्कीइंग सफर:

आरिफ खान का स्कीइंग सफर उनके चार साल की उम्र से ही शुरू हुआ। उन्होंने सन् 1994 में चार साल की उम्र से ही स्कीइंग करना शुरू कर दिया था। स्कीइंग का उनका ये सफर गुलमर्ग से ही शुरू हुआ। अपने घर के पास ही स्कीइंग उपकरण की दुकान थी जिसपर उनके पापा उन्हें लेजाया करते थे।

बर्फीली जगह और प्राकृतिक वातावरण ने उन्हें इस खेल के प्रति आकर्षित किया। उनके पिता ने आरिफ का इस खेल के प्रति प्रेम को देख कर खुद की एक छोटी सी स्कीइंग प्वाइंट बनवाई। यह छोटी ही थी लेकिन आरिफ यहां अभ्यास करते थे।

धीरे धीरे स्कीइंग में ये आगे बढ़ते गए। 10 साल की उम्र में ये प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना शुरू कर दिए। जब 12 साल के हुए तब राष्ट्रीय चैंपियनशिप के स्लैलम में इन्होंने अपनी पहली उपस्थिति में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके बाद इस क्षेत्र में उनकी पहचान बनी।

16 साल की उम्र में आरिफ ने जापान में जूनियर इंटरनेशनल स्की फेडरेशन में भारत की ओर से अपना पहला डेब्यू किया जहांं उन्होंने जायंट स्लैलम में 23वा स्थान प्राप्त किया।

2011 में दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेल में आरिफ ने स्लैलम और जायंट स्लैलम दोनों में ही स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया।

2013 में आरिफ ने एफ आई एस वर्ल्ड स्की चैम्पियनशिप में भाग लिया जहां इन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय अल्पाइन स्कियर स्लैलम में 59 वें स्थान पर और रहे और जायंट स्लैलम में 91 वें स्थान पर रहे।

2021 में इटली में विश्व चैम्पियनशिप में इन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जायंट स्लैलम में इन्होंने 45 वाँ स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही पहली बार इन्होंने किसी विश्व चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया।

FAQ:

मुहम्मद आरिफ खान किस खेल से संबंधित है?

अल्पाइन स्कीइंग

शीतकालीन ओलंपिक बीजिंग 2022 में भारत के कौन खिलाड़ी भाग लेंगे?

मुहम्मद आरिफ खान

मुहम्मद आरिफ खान किस राज्य के है?

गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर, भारत

अन्य पढ़ें:

Leave a comment