Azadi ka Amrit Mahotsav Essay, Speech in Hindi| आज़ादी का अमृत महोत्सव: निबंध, भाषण

Azadi ka Amrit Mahotsav Essay, Speech in Hindi| आज़ादी का अमृत महोत्सव: निबंध, भाषण: 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। एक देश जिसने वर्षों की गुलामी की बेड़ी से स्वयं को मुक्त किया और अपने लोगों के द्वारा बनाए संविधान और कानून पर चलकर संपूर्ण विश्व में विकास की एक अलग मिशाल प्रस्तुत किया है; के लिए आजादी के 75 साल पूरे करना एक गौरव का विषय है। भारत सरकार ने इस मौके अवसर को देश के लिए आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के रूप में मनाने का निर्णय किया है।

आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से की। इसी दिन सन् 1930 में महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) 15 अगस्त 2023 तक पूरे भारत में मनाया जायेगा।

सन् 2047 में भारत अपनी आजादी के 100 साल का जश्न मनाने जा रहा है। 2023 से 2047 तक के काल को अमृत काल के रूप में भी मनाया जायेगा। आजादी के सौ साल पूरे होने तक देश को एक विकसित देश बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। देश ने 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। इस प्रकार 25 वर्षों का यह अमृत काल देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का काल होगा। सभी क्षेत्रों में विकास के पैमाने को विकसित देशों के बराबर लाना है। Azadi ka Amrit Mahotsav Essay in Hindi नामक इस लेख में हम विस्तार से जानेगे की आज़ादी का अमृत महोत्सव क्या है और क्यों मनाया जा रहा है।

Azadi ka Amrit Mahotsav Essay in Hindi (आज़ादी का अमृत महोत्सव निबंध)

Azadi ka Amrit Mahotsav Essay in Hindi (आज़ादी का अमृत महोत्सव निबंध): आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर मनाया जाने वाला महान उत्सव है। यह देश का एक राष्ट्रीय उत्सव है जिसमे देश की केंद्र सरकार के साथ साथ सभी राज्य सरकार, सभी सरकारी विभाग एवं मंत्रालय के साथ साथ देश की जनता बड़े गर्व से मना रही है।

आजादी का अमृत महोत्सव वर्तमान में मनाया जा रहा है। यह उत्सव 15 अगस्त 2023 तक मनाया जायेगा। हालांकि देश की आजादी के 100 साल पूरे होने तक मतलब 15 अगस्त 2047 तक के काल को अमृत काल के रूप में देश निश्चित करता है। इस दौरान देश अपनी विकास गाथा को और आगे बढ़ते हुए 2047 तक एक विकसित देश के रूप में बदलने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ेगा। और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी मिल कर अपना योगदान दें।

Azadi ka Amrit Mahotsav| आज़ादी का अमृत महोत्सव: क्यों मनाते हैं?

Azadi ka Amrit Mahotsav| आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के कई उद्देश्य हैं। इन्हें हम निम्न बिंदुओं में देख सकते हैं।

  • पहला, जो स्वाभाविक है कि देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। अपने आप में यह एक गौरवमई कालक्रम है। आजादी के उत्सव को मनाने का यह निश्चय ही एक महत्वपूर्ण समय है। इसलिए हम सभी देशवासी भारत सरकार के अनुसार इस उत्सव को मना रहे हैं।
  • दूसरा, कि अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जिंदगी कुरवान कर दिया था। देश को आजाद कराने के लिए वे हंसते हंसते फांसी के फंदे को भी चूम लिए। इस महान बलिदान में अनेक गुमनाम शहीदों ने चुप चाप अपना जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिए। जाने अंजाने में देश ने उनकी कुरवानी को भुला दिया था। आजादी के अमृत महोत्सव पर देश उन तमाम शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्हें सलाम करता है।
  • देश के महान सेनानियों, योद्धाओं, वीर, वीरांगनाओं जिन्होंने अंतिम सांस तक अंग्रेजों से बहादुरी पूर्वक लड़े, देश और अपनी मातृभूमि के प्रति उनके अनंत प्रेम की गाथा जो आज के युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं, उन सभी वीर गाथाओं, और देशप्रेम की शिक्षा को युवाओं तक पहुंचना।
  • आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का एक उद्देश्य यह भी है कि पिछले 75 सालों में देश ने जो प्रगति की है उसे हमारी युवा पीढ़ी समझे और गौरव महसूस करे। आजादी के समय देश अनेक संसाधनों के अभाव एवं आर्थिक पिछड़ेपन से जूझ रहा था। कृषि उत्पाद और खादन्न क्षेत्र में हरित क्रांति ने देश को इस क्षेत्र के आयातक से निर्यातक बना दिया। भुखमरी और अकाल के दौर से निकल कर देश आज अनेक पड़ोसी देशों और विश्व के जरूरतमंद देशों को अनाज मुहैया करा रहा है। अपने आप में यह गौरव और गर्व का विषय है। आजादी के इन 75 सालों में हुए इन सुखद प्रगति को महसूस करने और उत्सव मनाने का भी यह समय है।
  • इसी प्रकार सुरक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश के वैज्ञानिकों की बुद्धि और परिश्रम के बदोलत देश मंगल और चांद तक अपनी सफल अभियान कर सका है। आज भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान विश्व के विकसित देशों से भी आगे निकल गया है। आजादी का अमृत महोत्सव इन प्रगति पर गर्व करने का भी समय है।
  • डीआरडीओ, भाभा, इसरो आज अपनी बेहतरीन अनुसंधान कार्यों से विश्व में देश का नाम रोशन किया है।
  • 75 साल की अवधि में देश ने स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ साथ आर्थिक क्षेत्रों में प्रगति की है। शिशु मृत्य दर, मातृ मृत्यु दर, में अभूतपूर्व गिरावट आई। जीवन प्रत्याशा में बढ़ोतरी हुई।
  • कोरोना महामारी के दौरान देश के स्वास्थ्य वैज्ञानिकों की अनुसंधान कार्यों की बदोलत स्वदेशी वैक्सीन बनाकर देश के लाखों लोगों की जान बचाने के साथ साथ विश्व के जरूरतमंद देशों को भी जीवन रक्षक टीका मुहैया कराकर मुसीबत में मदद कर देश ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की परंपरा को निभाया। और ऐसे अनेक उदाहरण हैं जिसे जानकर आप देश पर गर्व कर सकते हैं। आजादी का अमृत महोत्सव ( Azadi ka Amrit Mahotsav) उन सभी उपलब्धियों को भी जानने समझने और गर्व से उत्सव मनाने का एक अवसर है।

Azadi ka Amrit Mahotsav| आज़ादी का अमृत महोत्सव: कैसे मनाएं?

आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) भारत सरकार 12 मार्च 2021 से ही माना रही है। देश की जनता को इस मुहिम में शामिल करते हुए देश भर में अनेक कार्य क्रम का आयोजन किए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा योजना के तहत देश के प्रत्येक नागरिकों को इसका हिस्सा बनाया जा रहा है।

हर घर तिरंगा योजना के तहत देश भर में सभी नागरिकों को अपने अपने घर पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।

सभी सरकारी कार्यालयों और इकाइयों को हर घर तिरंगा योजना को लागू करने के दिशानिर्देश दिए गए हैं। तिरंगा रैली, के माध्यम से योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं

लोग आजादी का अमृत महोत्सव के ऑफिशियल वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो खिंचवा कर अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

Azadi ka Amrit Mahotsav| आज़ादी का अमृत महोत्सव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की तरह ही आजादी के बाद का 75 साल का सफर आम भारतीयों की मेहनत, नवोन्मेष, उद्यम का प्रतिबिंब है। देश हो या विदेश हम भारतीयों ने अपनी मेहनत से खुद को साबित किया है। हमें अपने संविधान पर गर्व है। हमें अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं पर गर्व है। लोकतंत्र की जननी भारत आज भी लोकतंत्र को मजबूत कर आगे बढ़ रहा है। ज्ञान और विज्ञान से समृद्ध भारत मंगल से चंद्रमा पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

नरेंद्र मोदीभारत के प्रधान मंत्री

FAQ:

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान क्या है?

15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश आजादी के सभी शहीदों, सेनानियों को याद स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकी वीर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है। युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रधर्म का संचार कर रहा है। और अब तक भारत ने विकास के जो आयाम हासिल किया है उस पर गर्व करने का ये समग्र महोत्सव है।

आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व क्या है?

आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व है कि देश की युवा पीढ़ी देश की आजादी के लिए दी गई कुरवानियों को याद करे। सभी शहीदों, सेनानियों को याद स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे। उनकी वीर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके, युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रधर्म का संचार हो। और अब तक देश ने विकास के जो आयाम हासिल किया है उसका गुणगान भी हो।

आजादी का अमृत महोत्सव का अर्थ क्या है?

आजादी के अमृत महोत्सव का अर्थ है कि देश की युवा पीढ़ी देश की आजादी के लिए दी गई कुरवानियों को याद करे। सभी शहीदों, सेनानियों को याद स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे। उनकी वीर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके, युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रधर्म का संचार हो। और अब तक देश ने विकास के जो आयाम हासिल किया है उसका गुणगान भी हो।

आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाते हैं?

आजादी का अमृत महोत्सव हम इस लिए मना रहे हैं कि, देश की युवा पीढ़ी देश की आजादी के लिए दी गई कुरवानियों को याद करे कर सके। सभी शहीदों, सेनानियों को याद स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया जाय। उनकी वीर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रधर्म का संचार हो। और अब तक देश ने विकास के जो आयाम हासिल किया है उसका गर्व भी किया जाय।

अमृत महोत्सव कार्यक्रम क्या है?

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश की आजादी के लिए दी गई कुरवानियों को याद करने का दिन है। सभी शहीदों, सेनानियों को याद स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे। उनकी वीर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके, युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रधर्म का संचार हो। और अब तक देश ने विकास के जो आयाम हासिल किया है उसका गुणगान भी हो। इन सभी कार्यक्रमों का समग्र रूप ही अमृत महोत्सव कार्यक्रम है।

आजादी का अमृत महोत्सव कब शुरू हुआ?

12 मार्च 2021 से

आजादी का अमृत महोत्सव कब समाप्त होगा?

15 अगस्त 2023 को

अन्य पढ़ें:

Leave a comment