राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2022) भारत का प्रदर्शन, पदक तालिका में स्थान

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2022) भारत का प्रदर्शन, पदक तालिका में स्थान, महिला टी 20 क्रिकेट शामिल, भारत के ध्वजवाहक खिलाड़ी, शुभंकर (Mascot)

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिघम में किया गया। 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक यह खेल महाकुंभ बड़े ही खेल भावना से संपन्न हुआ। भारत के खिलाड़ी कई खेल में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल लिए तो कई खेल में मामूली अंतर से पदक छूट गए । पदकों की संख्या की दृष्टि से भारत की झोली में इस बार 22 गोल्ड सहित कुल 61मेडल लेकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, और कनाडा के बाद भारत चौथे स्थान पर रहा।

पिछले राष्ट्रमंडल खेल की तुलना में इस बार भारत के लिए पदकों की संख्या कम रही। 2022 के 61 मेडल की तुलना में 2018 में कुल 66 मेडल भारत ने हासिल किए थे। पदकों की संख्या में यह मामूली गिरावट निशानेबाजी, शूटिंग जैसे खेलों के इस बार कॉमनवेल्थ गेम में नहीं शामिल होने की वजह से रहा। भारत का प्रदर्शन इन खेलों में हमेशा अव्वल रहा है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर क्या है? Commonwealth Games 2022 Mascot

Table of Contents

Commonwealth Games 2022 Muscot Perry

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के शुभांकर का नाम पेरी है। पेरी एक प्रकार का बहुरंगी बैल है। पेरी नाम बर्मिंघम के पेरी बर्र के नाम पर रखा गया है। पेरी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का शुंभकर चुनने के पीछे जानवर के साथ यहां के लोगों में गहरा प्रेम को दिखाता है। वेस्ट मिडलैंड्स के लोगों की एकता और प्रेम को भी दिखाता है। पेरी को ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टन की 10 वर्षीय एम्मा लू ने डिजाइन किया था, जिन्होंने Mascot बनाने के लिए एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती थी।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का आदर्श वाक्य (Birmingham Commonwealth Games Motto )

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का आदर्श वाक्य (Birmingham Commonwealth Games Motto ) “Sports is the Beginning for All.” है।

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) का पुराना नाम, इतिहास

राष्ट्रमंडल खेल को कामनवेल्थ गेम भी कहा जाता है। इसका पुराना नाम ब्रिटिश इम्पायर गेम्स है। इस खेल की शुरुआत 1930 में कनाडा के ओंटेरियो शहर में हुआ था। भारत राष्ट्रमंडल खेलों में 1934 के संस्करण से शामिल हुआ। राष्ट्रमंडल खेल में वैसे देश शामिल होते है जो कभी न कभी ब्रिटिश औपनिवेश (ब्रिटिश कॉलोनी) हिस्सा रहे हो। इस खेल का आयोजन हर चार साल बाद होता है।

राष्टमंडल खेल (Commonwealth Games 2022) पदक तालिका, भारत का स्थान

देशगोल्डसिल्वरब्रोंजटोटल
ऑस्ट्रेलिया675754178
इंग्लैंड576653176
कनाडा26323492
भारत22162361

2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 280 मेडल इवेंट्स रहे। 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में महिला खिलाडियों के खेल इवेंट्स पुरुषों के बराबर हुए थे। राष्ट्रमंडल खेल के इतिहास में पहली बार अब बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष खिलाड़ियों के इवेंट्स की तुलना में महिला खिलाडियों के इवेंट्स अधिक हुए।

शामिल एथिलिट्स व स्पोर्ट स्टाफ

कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार लगभग 6,500 खिलाड़ी औऱ सपोर्ट स्टाफ शामिल होने की संभावना है। जो अगले 11 दिनों तक मेडल के लिए आपस मे जदोजहद करते नज़र आएंगे।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Birmingham Commonwealth Games 2022) में महिला क्रिकेट भी शामिल

इस बार बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में से टी-20 फॉर्मेट इस बार राष्ट्रमंडल खेलों की शोभा बढ़ाते नजर आया। क्रिकेट की उत्पत्ति ब्रिटेन में ही हुआ था जिसके कारण कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को शामिल किए जाने से इस राष्ट्रमंडल खेलों का विशेष आकर्षण रहा।

कई स्पर्धाओं को हटाया गया इस बार

2022 बर्मिंघम राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग तीरंदाजी एवं जैसे खेलों को इस बार शामिल नहीं किया गया है। जिस कारण इस बार भारतीय पदक तालिका में काफी बदलाव देखने को मिला। इस बार भारत की झोली में कुल 61 पदक आए जो पिछले राष्ट्रमंडल खेल के 66 पदकों की तुलना में मामूली गिरावट को दिखाता है।

Birmingham Commonwealth Games 2022भारतीय दल में शामिल एथलीट एवं खिलाड़ी

आज हुए कॉमनवेल्थ गेम के उद्घाटन समारोह के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 215 खिलाड़ी 16 खेलों में भाग लिए। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला इवेंट अधिक रहे।
पिछली बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 26 स्वर्ण समेत कुल 66 पदक जीते थे जिसमें 20 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल थे। वही 1934 से लेकर अब तक भारत ने कुल 564 पदक जीते है।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल (Birmingham Commonwealth Games 2022) में भारत का ध्वज वाहक

इस बार ध्वज वाहक का जिम्मा ओलंपिक में जेवलिन गोल्ड मेडल एवं कुछ दिन पहले हुए जेवलिन विश्व चैंपियनशिप के सिल्वर मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को करना था। लेकिन पिछले दिनों समाप्त हुए बर्लिन विश्व चैंपियनशिप में इंजरी होने के कारण ऐन मौके पर नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस ले लिया जिस कारण भारत के ध्वजवाहक स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह रहे।

कब कब शामिल नहीं हुआ राष्ट्रमंडल खेलों में भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत सन 1930 में ही हो चुकी थी। लेकिन भारत ने 1934 के कॉमनवेल्थ गेम के द्वितीय संस्करण में 1934 में शामिल हुआ। भारत लगातार करता रहा है। वही 1930,1950,1962 एवं 1986 के राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा शामिल नही था। लेकिन अन्य हुए सभी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति दर्ज कराती रही है।

FAQ:

कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) कहां हुआ?

बर्मिंघम में

कॉमनवेल्थ गेम 2022 कब से शुरू है?

29 जुलाई से

राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है?

ब्रिटिश इंपायर गेम

2022 कॉमनवेल्थ गेम का शुभंकर (Mascot) क्या है?

पेरी

महिला टी 20 क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम में कब शामिल किया गया?

2022 बर्मिंघम में

2026 का राष्ट्रमंडल खेल कहां होगा?

ऑस्ट्रेलिया में

अन्य पढ़ें:

Leave a comment