Hemoglobin (हीमोग्लोबिन) हमारे शरीर में रक्त का एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट होता है। यह लाल रक्त कोशिका में पाया जाता है। इसे एक प्रकार का प्रोटीन भी कहते हैं। रक्त में इसकी कमी के कारण शरीर में भी खून की मात्रा घट जाती है। और ऐसे में एनिमिया का खतरा हो सकता है। बहुत सी स्थिति में एनीमिया बहुत जानलेवा हो सकता है। जैसे गर्भवती महिला और बुजुर्ग में खून की कमी होना।
इसी प्रकार खून में इसकी मात्रा बढ़ जाने से भी समस्या होती है। इसलिए इसकी संतुलित मात्रा होनी चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे कि हमारे शरीर के अंदर खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा घटने, बढ़ने से क्या समस्या आती है। और समस्या के लक्षण क्या हैं। तथा इस समस्या जे इलाज क्या है। कैैसे हम अपने भोजन में परिवर्तन करके इसे सुधार सकतेे हैं। इससे पहले यह जान लेेते है की हीमोग्लोबिन क्या है और इसके क्या कार्य है।
Hemoglobin (हीमोग्लोबिन) के क्या कार्य हैं?
Table of Contents
हीमोग्लोबिन, मानव शरीर के रुधिरवाहिका (hg or hgb) की लाल रक्त कोशिकाओं और कुछ बचे ऊतक में पाया जाता है। यह रक्त में ऑक्सीजन का परिवहन करने वाला धातु प्रोटीन होता है। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से शरीर केे अन्य भागो तक ऑक्सीजन पहुंचानेे का कार्य करता है। कोशिकाओं में पहुंच कर यह शरीर की ऊर्जा के लिए ऑक्सीजन मुक्त कर देता है।
स्तनधारियों में आरबीसी में शुष्क भाग का लगभग 97% तथा कुल पानी वाला भाग 35% प्रोटीन होता है। हिमोग्लोबिन की मात्रा एक स्वस्थ व्यक्ति में 14 से 16 ग्राम तक होनी चाहिए।
हिमोग्लोबिन का सामान्य स्तर:
हिमोग्लोबिन का सामान्य स्तर महिलाओं में 12 से 16 ग्राम होना अच्छा होता है। लेकिन गर्भवती महिला के लिए उसके शरीर में 11 से 15 ग्राम हीमोग्लोबिन का होना ही अच्छा होता है। क्योंकि जब महिला गर्भवती होती है। तो उस समय उसके शरीर में आरबीसी लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होती है। इसी वजह से हीमोग्लोबिन का स्तर भी कम रहता है। और पुरुषों में 13.5 से 17.5 ग्राम होनी चाहिए।
हीमोग्लोबिन बढ़ने के क्या कारण है?
हीमोग्लोबिन बढ़ने के कई कारण हो सकती है। जैसे कि आप अपने रोजाना आहार में नियमानुसार संतरा, सेब, चुकंदर इत्यादि का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ सकता है। और यह सारे फल विटामिन- सी और आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इससे आपके शरीर में हिमोग्लोबिन मेंटेन रहता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ने से क्या परेशानी होती है?
हिमोग्लोबिन बढ़ने से बहुत बीमारी हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति का हीमोग्लोबिन बढ़ भी जाता है। तो वह अक्सर कमजोर एवं थका दिखता है। क्योंकि हिमोग्लोबिन के अणु शरीर के कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में हम सभी जब भी सांस लेते हैं। तो वह ऑक्सीजन को तुरंत फेफड़ों में ले जाकर साफ करती है।
इसके बाद वह खून के साथ ही प्रवाहित हो जाती है। इसके बढ़ जाने से आपकी दिमागी क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में आप कुछ भी ढंग से सोच नहीं सकते हो। और भी बहुत बातें हैं जैसे- पेट भरा हुआ लगना, सिर दर्द होना, बहुत बार धुंधला दिखना, इत्यादि जैसी समस्या हो सकती है।
शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण:
शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण अक्सर लोगों में को थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, त्वचा का पीला पड़ जाना, छाती में दर्द, आदि जैसी समस्या होने लगती है। अगर किसी को ऐसी दिक्कत तो हो तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर तुरंत डॉक्टर की सलाह नहीं लेते हैं। तो उन्हें और काफी गंभीर समस्या हो सकती है।
हिमोग्लोबिन कम होने से समस्या:
हिमोग्लोबिन कम होने के कारण से एनीमिया का खतरा हो सकता है। अगर महिलाओं में 12 ग्राम डीएल और पुरुष में 13.5 ग्राम डीएल से कम होमोग्लोबिन हो तो ऐसे पुरुष एवं महिला को एनीमिया से संक्रमित माना जाता है एनीमिया ऐसे कई कारणों की वजह से हो सकती है। जैसे कि कैंसर एवं किडनी की बीमारी के लिए किया जाने वाला कीमोथरेपी से।
हिमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं?
अगर आप अपना हीमोग्लोबिन बढाना चाहते है। तो भरपूर मात्रा में हरी सब्जी, फल और ऐसी ही प्रोटीन वाली चीजें खा के बढ़ा सकते है। और भी कई चीजें इसमें शामिल के सकते हैं। जैसे कि मेथी, पालक, आदि में आयरन पाया जाता है। जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। कई बार आपके शरीर में मौजूद आयरन का अवशोषण अन्य कारणों से नहीं हो पाता है।
इसलिए आपको मेरी तरफ से यह सलाह है कि आप विटामिन – सी से भरी चीजें दिखाइए। क्योंकि विटामिन – सी के मौजूदगी में उसमें मौजूद आयरन का अवशोषण करने में सहायता मिलता है। और चावल, अंकुरित अनाज, गेहूं के बीज, केले में फोलिक एसिड पाया जाता है। और सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि अगर आप रोज व्यायाम करते हैं तो उससे भी आपके शरीर में खून बढ़ेगा।
हिमोग्लोबिन रिच फूड क्या है?
हीमोग्लोबिन रिच फूड नेम है। (1) चुकंदर (2) जामुन और आंवला का रस बनाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। (3) सुखी किसमिस (4) पिस्ता बदाम (5) अंजीर, को आप रात में फूलने देकर सुबह में उसे आप खा ले और साथ ही उसका पानी भी पी ले यह भी बहुत फायदेमंद चीज होती है। इसमें कैल्शियम,फॉस्फोरस, पोटेशियम और क्लोरीन इत्यादि पाया जाता है। (6) पका अमरुद (7) काजू (8) अखरोट (9) तुलसी (10) तिल,अगर आप तिल खाते हैं तो उससे भी खून बढ़ता है। और एनीमिया को ठीक करने का यह भी एक घरेलू उपाय है।
हिमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय:
आप अपने घरेलू उपाय में हरी पत्तेदार सब्जी, अनार, केला, सेब, गुड़ की चाय, खजूर, बादाम वाला दूध, अंडा, मांस, मछली गाजर, अमरुद इत्यादि का सेवन कर सकते हैं इससे आपके शरीर में खून बढ़ेगा।
हिमोग्लोबिन बढ़ाने के टॉनिक दवाई इंजेक्शन कितना सही?
इसका एक सिरप आता है जो proyurveda ब्रांड का एनीमिया सिरप है। यह एक आयुर्वेदिक दवा है। जो महिलाओं के ब्लड लॉस टॉनिक में काम आता है। लेकिन कोई भी सिरप या दवा लेने से पहले आप अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
अन्य पढ़ें:
गीतांजलि मीडिया भारत का एक उभरता हुआ एजुकेशनल ब्लॉग है। इस ब्लॉग पर आप नवीन विषयों के ज्ञानवर्धक लेख, ज्वलंत मुद्दों पर लेख, नई खोज व आविष्कार पर लेख, चर्चित व्यक्तिव की बायोग्राफी, विविध विषयों पर हिन्दी लेख, स्वास्थ्य लेख, और सामान्य ज्ञान के लेख पढ़ सकते हैं।