Mrs World 2022 Sargam Koushal Biography in Hindi| मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल का जीवन परिचय

Mrs World 2022 Sargam Koushal Biography in Hindi, मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल का जीवन परिचय: Sargam Koushal Birth, Age, Height, Weight, Colour, Family, Education, Husband, Mother, Father (सरगम कौशल का जन्म, उम्र, हाइट, वजन, रंग, परिवार, शिक्षा, पति, माता, पिता) Mrs World 2022 Sargam Koushal Biography in Hindi लेख को पढ़ कर आप सरगम कौशल (Sargam Koushal) के जीवन की संघर्ष और कहानी को आप जान पाएंगे।

जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। लास वेगास में आयोजित एक प्रतियोगिता समारोह में सरगम ने 63 देशों की सुंदरियों को हरा कर फिर से 21 साल बाद भारत के नाम यह खिताब कर लिया है। सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की एक प्रोफेशनल टीचर रही हैं और पति भारतीय नेवी में ऑफिसर हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद सरगम ने फैशन और मॉडलिंग क्षेत्र में हर कदम पर सपोर्ट करने के लिए अपने पति और पिता को धन्यवाद किया है और इस उपलब्धि का श्रेय उन्हें दिया है।

इस उपलब्धि के बाद सरगम के पिता की प्रतिक्रिया:

”मेरी बेटी ने मेरा सपना पूरा कर दिया। जब वो तीसरे राउंड के लिए चुनी गई, तो मेरे दिल की धड़कने ऐसी तेज़ हुई थी कि मैं बता नहीं सकता। अब मुझे भगवान से कुछ नहीं चाहिए” – जीएस कौशल, सरगम के पिता

इस उपलब्धि के बाद सरगम के मां की प्रतिक्रिया:

”जब वो ड्रेसअप करके शीशे में ख़ुद को देखती थी, तो लगता था कि वो कुछ करेगी। हालाँकि पतली थी तो ऐसी प्रतियोगिता में जाने को लेकर थोड़ी हिचक थी। लेकिन सरगम और उसकी टीम की मेहनत की वजह से वो इतनी आगे पहुँच पाई। ये हमारे लिए गर्व की बात है। सरगम ने हमारा ही नहीं भारत का नाम भी ऊँचा किया है।”-मीना कौशल, सरगम की माँ

इस उपलब्धि पर पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर की प्रतिक्रिया:

”मैं उस पैनल में शामिल थी जिसमें भारत से इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को चुना गया था। मैंने उसी समय कहा था कि सरगम में एक्स फ़ैक्टर है और बोला था कि इस बार हमें ख़िताब ज़रूर मिलेगा। ” – अदिति गोवित्रिकर, पूर्व मिसेज़ वर्ल्ड

Mrs World 2022 Sargam Koushal Biography in Hindi| मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल का संक्षिप्त जीवन परिचय

नामसरगम कौशल (Sargam Koushal)
जन्म तिथि17/09/1990
उम्र32 वर्ष
मातामीना कौशल
पिताजीएस कौशल
जन्म स्थानजम्मू, भारत
पेशामॉडलिंग, टीचिंग
शिक्षाअंग्रेजी साहित्य, स्नातकोत्तर
स्कूलप्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जम्मू
कॉलेजजम्मू यूनिवर्सिटी
भाषाहिन्दी, अंग्रेजी
धर्महिंदू
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह वर्ष2018
नागरिकताभारतीय
प्रसिद्धिमिसेज वर्ल्ड (Mrs World 2022)

सरगम कौशल जम्मू कश्मीर, भारत से हैं। ये मॉडलिंग फील्ड में आने से पूर्व एक शिक्षिका रह चुकी हैं। इनके पति भारतीय नेवी में ऑफिसर हैं। वर्तमान में सरगम मुंबई में रहती हैं। 21 साल बाद भारत के नाम सरगम ने इस खिताब को हासिल किया है। इस लेख में हम सरगम कौशल की जीवन परिचय (Mrs World 2022 Sargam Koushal Biography in Hindi) को जानेंगे। सरगम की मॉडलिंग करियर और उनकी पारिवारिक जानकारी इस लेख में जानेंगे।

सरगम कौशल का जन्म एवं उम्र (Sargam Koushal Birth and Age)

सरगम कौशल (Sargam Koushal) का जन्म 17 सितंबर 1990 को जम्मू में हुआ था। 2022 में इनकी उम्र 32 साल की हो गई है।

सरगम कौशल की शिक्षा (Sargam Koushal Education, Qualification, School, College)

सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने जम्मू के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद बीएससी किया फिर उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। फिर बीएड करने के बाद टीचिंग करने लगी।

सरगम कौशल का परिवार, माता, पिता, पति (Sargam Koushal Family, Mother, Father, Husband)

सरगम कौशल का परिवार जम्मू कश्मीर, भारत से है। ये एक हिंदू परिवार से आते हैं। जम्मू की धरती पर खेलते हुए इनका बचपन बीता। पढ़ाई लिखाई भी जम्मू से हुआ।

सरगम के पिता का नाम जीएस कौशल है। इनकी माता का नाम मीना कौशल है। इनके भाई का नाम मंथन कौशल है। इनके पति का नाम आदित्य है जो नौसेना में अधिकारी हैं।

पिता का नामजीएस कौशल
माता का नाममीना कौशल
भाई का नाममंथन कौशल
पति का नामआदित्य नौसेना अधिकारी है

शादी के बाद भी सरगम मॉडलिंग जारी रखा, परिवार वालों ने दिया साथ

सरगम कौशल की शादी 2018 में हुई थी। शुरू में उन्होंने टीचिंग का काम भी किया था। लेकिन मॉडलिंग में रुचि के कारण उन्होंने टीचिंग छोड़ दी और मॉडलिंग में ही मन लगाना शुरू किया। अमूमन शादी के बाद लड़कियां घर गृहस्थी में लग जाती हैं। लेकिन इनका परिवार इन्हे अपने पसंद के काम करने में हमेशा मदद किया। पति जो नेवी में ऑफिसर हैं उन्होंने भी इनको मॉडलिंग की जर्नी में पल पल पर साथ दिया। ससुराल के लोग भी इनका हमेशा सपोर्ट किया।

Mrs. World Sargam Kaushal (सरगम कौशल सोशल मीडिया लिंक्स ) Social Media Links

TwitterClick Here
FacebookClick Here
InstagramClick Here

Mrs World 2022 FAQa:

मिसेज वर्ल्ड 2022 कहां की रहने वाली हैं?

जम्मू कश्मीर, भारत की

मिसेज वर्ल्ड 2022 कौन हैं?

सरगम कौशल (Sargam Koushal)

मिसेज वर्ल्ड 2022 की प्रतियोगिता किस देश में हुई?

लास वेगास, यूएसए

अन्य पढें: