Neem ke Fayde| नीम के फायदे अनेक, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Neem ke Fayde, नीम के फायदे अनेक, जानें कैसे करें इस्तेमाल| (Neem ke Fayde): नीम भारत में पाए जाने वाले श्रेष्ठ आयुर्वेदिक वनस्पतियों में से एक है। इसके आयुर्वेदिक गुण सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से लेकर जटिल बीमारियों के इलाज में कारगर होता है।

एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण नीम का सेवन मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज, सांस की समस्या, खून की सफाई, कील मुंहासे से छुटकारा पाने आदि अनेक बीमारियों में कारगर होता है।

नीम के फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल| (Neem ke Fayde)

दोस्तों आज इस लेख में हम जानेंगे कि नीम के क्या क्या आयुर्वेदिक गुण हैं, नीम किन किन बीमारियों में लाभकारी होता है, नीम का सेवन कैसे और कब करें, अपने घर में घरेलू नुस्खे के रूप में नीम का इस्तेमाल कैसे करें, मार्केट में नीम के कौन कौन से प्रोडक्ट्स हैं जिसे हम आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में उपलब्ध बेस्ट प्रोडक्ट्स के बारे में भी जानेंगे। यह लेख आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं अस्पताल से छुटकारा पाने में मददगार हो सकता है। इसलिए कृपया इसे पूरा पढ़ें।

Neem ke fayde
नीम के फायदे
नीम के लाभ

पहले हम नीम के बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं। नीम भारत में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक पौधा है। इसके जड़, तना, पत्ती, फल सभी आयुर्वेदिक गुणों से युक्त होता है। नीम का वानस्पतिक नाम एजाडिरेकटा इंडिका(Azadirachta Indica) है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, गुण पाए जाते हैं। अनेक प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन, आदि से युक्त होने के कारण कई रोगों से लड़ने में यह कारगर होता है।

नीम के फायदे : नीम किन किन बीमारियों में लाभदायक होता है?

नीम अपने आयुर्वेदिक गुणों के कारण कई रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट इसके दो पत्ते सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है। खून साफ करता है, आंतों को साफ करता है। शरीर की अंदर से सफाई करता है। जिसके कारण त्वचा स्वच्छ हो जाता है। चेहरे की कील मुंहासे और दाग को खत्म कर देता है। आंखों की रोशनी बढ़ाता है और बालों को मजबूत करता है।

नीम के सेवन से हृदय रोग, दमा, मोटापा, डायबिटीज, त्वचारोग, आदि में लाभदायक होता है। नीम के फल का तेल दर्द और गठिया के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। नीम के पत्ते की रस को त्वचा पर लगाने से फुंसी, दाग, धब्बे आदि खत्म हो जाता है। नीम का दातुन करने से मुंह की सफाई हो जाती है। बैक्टीरिया आदि खत्म हो जाता है और मुंह से बदबू नहीं आती है।

नीम के गुण, लाभ, फायदे

नीम में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटीऑक्सीडेंट एलीमेंट्स होने के कारण यह कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होता है। इसके गुण, लाभ, और फायदे को बिंदूवार नीचे पढ़ें:

बैक्टीरियल इन्फेक्शन में नीम के फायदे

नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जिसके कारण बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन को कम करने में मददगार होता है। बैक्टीरिया से होने वाले रोगों से शरीर को बचाता है। इसलिए नीम का सेवन बेहतर है।

एलर्जी में नीम के फायदे

चर्म रोग में नीम के फायदे

डायबिटीज में नीम के फायदे

डायबिटीज को नियंत्रित करने में नीम के सेवन से काफी मदद मिलती है। रिसर्च से यह स्पष्ट हुआ है कि नीम हाइपोग्लाइसेनिक (ब्लड शुगर कम करने की प्रक्रिया) लक्षण प्रदर्शित करता है। हाइपोग्लाइसेनिक प्रभाव शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकता है।

लीवर समस्या में नीम के फायदे

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए नीम बहुत जरूरी होता है। क्योंकि नीम का प्रयोग लीवर के कैंसर से बचाव कर सकता है। क्योंकि नीम में एजेडिराकीटिन, कंपाउंड, हेप्टोप्रोटेकटिव आदि यानी लीवर को सुरक्षा देने वाला गुण मौजूद है।

सांस संबंधी समस्याओं में नीम के फायदे

इस समस्या में भी नीम बहुत उपयोगी है। इससे जुड़े माध्यम से यह पता चला है कि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्साइड गुण भी इसमें मौजूद होते हैं। इस गुण के कारण नीम सांसों की समस्या में काफी लाभदायक होता है।

नीम को कैसे इस्तेमाल करें

नीम का जड़, तना, पत्ती, फल सभी उपयोगी और आयुर्वेदिक गुणों से युक्त होता है। जरूरत और समस्या के अनुसार सबका इस्तेमाल किया जाता है।

  • स्वास्थ्य की दृष्टि से नीम की पत्ती का इस्तेमाल सबसे बेहतर माना जाता है। रोजाना चार पत्ती खाने से इसके प्रभाव शरीर पर जल्द ही दिखने लग जायेंगे।
  • नीम की लकड़ी का इस्तेमाल दातून के रूप में नियमित करने से मुंह के बैक्टीरिया आदि मर जाते हैं। मुंह स्वस्थ रहता है, बास नहीं आती है। और इसके रस मुंह के अंदर जाने से सांस नली और पेट के लिए भी अच्छा होता है।
  • नीम का जूस बनाकर भी इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। नीम की पत्ती और पानी का जूस बना कर सप्ताह ने दो तीन दिन पीने से काफी लाभ होता है।

मार्केट में नीम के प्रोडक्ट्स (Neem Products)

घरेलू नुस्खे के रूप में नीम के इस्तेमाल के अलावा आजकल अनेक आयुर्वेदिक देशी विदेशी कंपनियां नीम के प्रोडक्ट्स बना रहे हैं जो काफी प्रचलित हो रहे हैं। चाहें टूथ पेस्ट में नीम की मात्रा हो या नीम युक्त फेसवॉश हो या नीम तेल ऐसे अनेक प्रोडक्ट्स हैं जो सेहत के लिए बेहतर होते हैं। नीचे हम कुछ ऐसे नीम के प्रोडक्ट्स के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

Neem Tablets and Capsules (नीम टैबलेट और कैप्सूल)

  1. Himalya Wellness Pure Herbs Neem Tablets
  2. Jeeva Neem Tablets
  3. Organic India Neem Ayurvedic Capsules
  4. Patanjali Divya Neem Ghanvati
  5. Morpheme Remedies Neem Capsules
  6. नीम घनवटी

नीम के नुकसान

अगर आप नीम को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते है।तो वह भी आपको नुकसान कर सकता है। अत्यधिक सेवन करने से आपके पेट में जलन भी हो सकती है क्योंकि नीम इम्यूनिटी सिस्टम को ओवरसिस्टम्युलेट करता है जो नई स्वास्थ्य समस्या भी बन सकती है। ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है और कई मामलों में किडनी पर भी बुरा असर हो सकता है। इसलिए इसका अत्यधिक सेवन और लंबे समय तक लगातार सेवन नहीं करें। गर्ववती माताओं को खासकर ये नुस्खे नहीं अपनाना चाहिए।

चेतावनी: अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो नीम को एक मात्र औषधि के रूप में ना देखें। इसके सेवन से पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर मिलें। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य और सूचनापरक है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में अपने डॉक्टर की सलाह से ही किसी भी औषधि का इस्तेमाल करें।

FAQ:

नीम का पत्ता नियमित कब तक इस्तेमाल करना चाहिए?

अपने डॉक्टर से सलाह लें

नीम किन किन बीमारियों में लाभ देता है?

एलर्जी, दमा, डायबिटीज, हृदय रोग, चर्म रोग, लीवर समस्या, सहित शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में।

नीम कैसे इस्तेमाल करें?

इसकी हरी पत्ती चबाएं, और जूस बना कर पिएं, मार्केट में कैप्सूल और टैबलेट आते हैं जिनका डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य पढ़ें:

Leave a comment