Noel Tata Biography in Hindi| नोयल टाटा का जीवन परिचय

Noel Tata Biography in Hindi, नोयल टाटा का जीवन परिचय: नोयल टाटा कौन हैं? नोयल टाटा का जन्म, नोयल टाटा के माता- पिता, नोयल टाटा के बच्चे, नोयल टाटा की पत्नी, नोयल टाटा दादा- दादी, नाना- नानी, नोयल टाटा का परिवार, नोयल टाटा की शिक्षा, नोयल टाटा रतन टाटा सम्बन्ध, नोयल टाटा का फोटो, नोयल टाटा नेटवर्थ (Noyel Tata Biography: Who is Noyel Tata? Noyel Tata Birth, Noyel Tata parents, Noyel Tata children, Noyel Tata wife, Noyel Tata Grandparents, Maternal Grandfather – Nani, Noyel Tata family, Noyel Tata Education, Noyel Tata Ratan Tata relationship, Noyel Tata photo, Noyel Tata Networth)

देश के जाने माने और महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह की जिम्मेदारी अब नोयल टाटा को दी गई है। नोयल टाटा अब टाटा ट्रस्ट की कमान संभालेंगे, उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। वह टाटा समूह की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसकी कंपनियों की कीमत करीब 39 लाख करोड़ रुपये है। Noel Tata Biography in Hindi, नोयल टाटा का जीवन परिच के इस लेख में हम आपको नोयल टाटा की संक्षिप्त जीवनी को बताने जा रहे हैं।

Noel Tata Biography in Hindi (नोयल टाटा का जीवन परिचय)

उद्योग जगत के सितारे और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रतन टाटा ने 9 अक्टूबर, 2024 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। क्योंकि, वह अपने आपको व्यापारी नहीं, बल्कि उद्योगपति मानते थे और अपना पैसा समाज का पैसा मानते थे। रतन टाटा के बाद अब नोयल टाटा टाटा ट्रस्ट की कमान संभालेंगे, उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है।

नोयल टाटा कौन हैं? (Who is Noel Tata)

नोयल टाटा कौन हैं? (Who is Noel Tata): नोयल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वह रतन टाटा के पिता नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं, जो कि वर्तमान में 67 वर्षीय हैं। नोयल टाटा की टाटा समूह में एक सुलझे हुए और समझदार इंसान के रूप में पहचान है। टाटा संस के पूर्व बोर्ड सदस्य आर. गोपालकृष्णन ने उन्हें समझदार और बहुत सुलझा हुआ इंसान बताया है। नोयल साल 2014 से ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष रहे हैं, वहीं साल 2021 तक उन्होंने टाटा इंटरनेशनल को भी लीड किया है। ऐसे में टाटा समूह को चलाने को लेकर उनके पास एक बड़ा अनुभव है। वह इस पद रहते हुए टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे। 

नोयल टाटा का जन्म (Noel Tata Birth)

नोयल टाटा का जन्म 1957 (Noel Tata Birth 1957) में हुआ था। रतन टाटा के पिता नवल टाटा जी ने दो शादियाँ की थी। जिनमें से पहली पत्नी सूनी टाटा से दो बेटे रतन टाटा और जिमी टाटा जी थे। उसके बाद दूसरी पत्नी सिमोने टाटा जोकि लैकमें में इनका बहुत बड़ा योगदान हैं। उनसे भी एक बेटा हैं। जिनका नाम नोएल टाटा है। नोएल टाटा रतन टाटा जी के शौतेले भाई हैं। इनका टाटा ग्रुप में महत्वपूर्ण योगदान है। रतन टाटा जी की मृत्यु के बाद इनको टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया है। बता दे कि नोएल टाटा के पास आयरिश नागरिकता है लेकिन इनका भारत से गहरा नाता रहा है।

नोयल टाटा के परिवार (Noel Tata Family)

नोएल टाटा की शादी अलू मिस्त्री (Aloo Mistry) से हुई है। अलू मिस्त्री एक प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस में एक प्रमुख शेयरधारक पल्लोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। नोएल टाटा और अलू मिस्त्री के तीन बच्चे हैं- लीह टाटा (Leah Tata), माया टाटा (Maya Tata) और नेविल टाटा (Neville Tata)।

नोयल टाटा का करियर प्रोफाइल

नोयल टाटा बीते चार दशक से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। उन्होंने टाटा स्टील और टाइटन जैसी कंपनियों के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम किया है। साथ ही, वह वोल्टास, टाटा इंवेस्टमेंट और ट्रेंट के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड में बीते 10 साल में 50 करोड़ डॉलर से 3 अरब डॉलर की कमाई में अपना विशेष योगदान दिया था। साथ ही, वह बोर्ड के कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा के तीन बच्‍चे हैं- माया, नोविल और लीह। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए और स्‍टार बाजार में प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। 39 वर्षीय लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का प्रभार संभाल रही हैं। वहीं 36 साल की माया टाटा डिजिटल सेक्‍टर में प्रमुख पद संभालती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएल टाटा की नेटवर्थ $1.5 अरब यानी करीब 12,455 करोड़ रुपये है।

Noel Tata FAQ:

नोएल टाटा की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएल टाटा की नेटवर्थ $1.5 अरब यानी करीब 12,455 करोड़ रुपये है।

अन्य पढ़ें:

  

Leave a comment