राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (President Draupadi Murmu Biography in Hindi) Age, Caste, Husband

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Predident Draupadi Murmu Biography in Hindi) Age, Caste, Husband [जीवनी, जाति, उम्र, पति, बेटी, बेटा, शिक्षा, जन्म तारीख, परिवार, पेशा, धर्म, पार्टी, करियर, राजनीति, अवार्ड्स, इंटरव्यू, भाषण]President Draupadi Murmu Biography in Hindi [age, caste, husband, daughter, sons, qualification, date of birth, family, profession, politician, party, religion, education, career, politics, awards, interview, speech]

दोस्तों! संविधान दिवस (26 नवंबर 2022) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में बड़ी बात कह दी है। देश के चीफ जस्टिस, प्रधानमंत्री, कानून मंत्री समेत कई कानूनविद की उपस्थिति में अपने संबोधन में एक ऐसी बात कही है जिसे आज तक किसी राष्ट्रपति ने नहीं कही है। अपनी मीठी आवाज में राष्ट्रपति महोदया ने अपने दिल की बात को रखा। बोलते हुए वे काफी भावुक थी। शायद आप भी वह भाषण सुनेगे तो भावुक हो जायेंगे।

दरअसल वे जेल में बंद कैदियों की बात कर रही थीं। उन्होंने न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका को आइना दिखाते हुए कहा कि हम और नए जेल किस लिए बना रहे हैं। हमें और जेल की जरूरत नहीं है। कई जेल की ओवरक्राउडेड होने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने पूछा कि हम विकास कर रहे हैं या पीछे जा रहे हैं?

मंत्री, और राज्यपाल के कार्यकाल के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जेल में अनेक लोग बहुत ही गरीब परिवार से होते हैं। उन्होंने यह बताया कि छोटी छोटी घटना में लोग जेल चले जाते है। उन्हें कई बार फंसा भी दिया जाता है। उन लोगों को ना ही अपना मौलिक अधिकार, प्रस्तावना और ना ही मौलिक कर्तव्य का पता होता है। राष्ट्रपति महोदया ने संविधान के तीनों अंगों से उनके लिए कुछ करने की अपील की है।

उन्होंने कैदियों की पारिवारिक गरीब हालत को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि जेल में बंद लोगों के घर वाले भी उन्हें छुड़ाने नहीं जाते हैं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होते हैं। अगर वो जेल से अपने आदमी को निकालने जायेंगे तो जो भी उनके पास धन, जमीन है वो भी बिक जायेगा। और जेल में बंद लोग बाहर इसलिए नहीं आना चाहते हैं की लोग उन्हें बुरा कहेगा।

इन सब बातों को कहते हुए भावुक स्वर में राष्ट्रपति महोदया ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस समेत अन्य जजों और सरकार से उन कैदियों के कल्याण के लिए कुछ करने की अपील की। और अपनी बात को अधूरा रखते हुए उन्होंने कहा कि वो जो नहीं बोली हैं उस बात को भी समझने का प्रयास करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चुनाव और परिणाम

Table of Contents

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी मतों के अंतर से हरा कर राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है और देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को कितने वोट मिले?

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार रही द्रौपति मुर्मू को जीत हासिल हुई है। इस प्रकार वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। वे झारखंड की राज्यपाल के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े जिसमे से 4701 वोट वैध थे और 53 अमान्य करार दिए गए। द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट पड़े वहीं उनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को प्रथम वरीयता के 1877 वोट मिले।

जीत के साथ ही द्रौपदी मुर्मू जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, और गृहमंत्री अमित शाह से लेकर निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और इस राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार रहे यशवंत सिन्हा आदि हस्तियों ने बढ़ाई दी है।

भारत के राष्ट्रपति को चुनने वाली निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) में मतों का कुल वैल्यू 1086431 होते हैं। इस चुनाव में केवल दो उम्मीदवार हैं। इसलिए किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक मत मिलने पर उस प्रत्याशी की जीत तय हो जाती है। इस हिसाब से द्रौपदी मुर्मू को जीतने के लिए कुल 543216 मत मूल्य चाहिए।

वोटों की गिनती के तीसरे राउंड तक द्रौपदी मुर्मू को 577777 मतों के मूल्य मिल चुके हैं। जबकि प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को केवल 261062 मतमुल्यी प्राप्त हुए।

इस प्रकार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं और वे भारत के 15वें राष्ट्रपति बन चुके हैं। 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। पद एवं गोपनीयता की शपथ इन्हें भारत के मुख्य न्यायधीश दिलवाएंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति हैं। उन्हें देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। काफी साधारण परिवार से आने वाली मुर्मू जी अपने जीवन में अनेक कष्टों और संघर्षों का सामना किया है। एक महिला होने के बावजूद उन्होंने बड़े ओहदों को प्राप्त किया और देश की सेवा की। आज के लेख में हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (President Draupadi Murmu Biography in Hindi) और राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया, संवैधानिक प्रावधानों को भी जानेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (President Draupadi Murmu Biography in Hindi)

नामद्रौपदी मुर्मू
पदभारत की राष्ट्रपति
पिताबिरांची नारायण टुडू
पतिस्व श्याम चरण मुर्मू
पति का व्यवसायबैंक कर्मचारी
संतान2 पुत्र, 1 पुत्री (इतिश्री मुर्मू: बैंक कर्मी)
पेशाशिक्षक, समाजसेवी, राजनेता
संबंधित राजनीतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी
जन्म स्थानबड़दापोशी, मयूरभंज, ओडिशा
जन्म तिथि20 जून 1958
आयु64 वर्ष
शिक्षास्नातक
जातिअनुसूचित जनजाति
धर्महिंदू
पूर्व पदओडिशा सरकार में मंत्री, झारखंड की राज्यपाल
बीजेपी से जुड़ी1997 में

President Draupadi Murmu Biography in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म भारत के ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोशी गांव में 20 जून 1958 को एक आदिवासी परिवार में हुआ था। ये संथाल आदिवासी परिवार में पैदा हुई।

इनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। इनके पिता और दादा दोनो ही अपने गांव के प्रधान थे। इन्होंने अपने परिवार में ही जनकल्याण और सामाजिक पहलुओं को देखा और सीखा।

President Draupadi Murmu Biography in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अपने ही इलाके से हुई। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर गई। भुवनेश्वर के रमा देवी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद इन्होंने ओडिशा गवर्नमेंट के बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी की। 1979 से 1983 तक तक नौकरी करने के बाद इन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। शिक्षा और पठन पाठन में रुचि के कारण अध्यापन का काम शुरू की। रायरंगपुर के अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में शिक्षक के रूप में 1994 से काम करना शुरू किया। यह नौकरी इन्होंने 1997 तक की।

President Draupadi Murmu Biography in Hindi: President Draupadi Murmu Family: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का परिवार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के के पिता जी का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वे अपने गांव के प्रधान थे। ये संथाल जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। इनके दादा जी भी प्रधान थे, तथापि इनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अपने जीवन में आर्थिक चुनौतियों का इन्होंने काफी सामना किया।

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्री श्याम चरण मुर्मू है। इनसे दो बेटे और एक बेटी पैदा हुई। दुर्भाग्यवश इनके दोनों बेटे और पति की अकाल मृत्यु हो गई। इस तरह इन्होंने अपने जीवन में महान विपदाओं को सहन करते हुए अपने जीवन को आगे बढाया।

इनकी एक बेटी हैं जिनका नाम इतिश्री मुर्मू है जो भुवनेश्वर में रहती हैं। वे एक बैंककर्मी हैं। द्रौपदी मुर्मू जी एक अध्यापिका के रूप में अपना जीवन शुरू किया था और फिर बाद में राजनीति में आ गई।

President Draupadi Murmu Biography in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन

President draupadi murmu biography in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
  • द्रौपदी मुर्मू 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।
  • 2000 में पहली बार विधायक बनीं और मंत्री का पद संभाला।
  • भाजपा-बीजेडी की सरकार में दो बार मंत्री पद पर रहकर कार्य किया। रायरंगपुर से दो बार विधायक रहीं। 2009 में उस समय भी अपनी विधानसभा सीट पर कब्जा जमाए रखी जा बीजद ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी से अलग हो गई थी।
  • 2015 से 2021 तक द्रौपदी मुर्मू जी झारखंड के राज्यपाल की पद पर रहे।
  • द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन भारतीय जनता पार्टी से ही जुड़ा रहा। ये शुरू से ही बीजेपी में रहकर ही राजनीतिक जीवन में सक्रिय रही।
  • द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा विधानसभा द्वारा वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • द्रौपदी मुर्मू के पास ओडिशा सरकार में परिवहन, पशुपालन, वाणिज्य, मत्स्य पालन जैसे मंत्रालयों को संभालने का अनुभव है।

President Draupadi Murmu Biography in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को साल 2007 में ओडिशा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेठ विधायक सम्मान नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया क्या है? कैसे होती है राष्ट्रपति का चुनाव?

  • भारत में राष्ट्रपति का चुनाव भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) के द्वारा करवाया जाता है।
  • राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व एकल संक्रमण मत पद्धति द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है जिसमे केंद्र और राज्यों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं।
  • निर्वाचक मंडल में संसद के उच्च और निम्न सदन (राज्यसभा और लोकसभा) के सभी निर्वाचित सदस्य और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
  • वोटिंग के लिए वोटिंग बैलेट का प्रयोग किया जाता है।
  • इस बार राष्ट्रपति चुनाव मतदाता मंडल में कुल 4807 मतदाता है। इनमे राज्यसभा के 233, लोकसभा के 543 और राज्यों की विधानसभाओं के 4033 विधायक शामिल हैं।
  • वोट करने वाले हर संसद सदस्यों के मत की एक निर्धारित वैल्यू होती है। इस बार हर संसद सदस्यों के मत की वैल्यू 700 निर्धारित की गई है।
  • इसी प्रकार राज्यों के विधानसभा सदस्यों मतों की भी वैल्यू होती है। लेकिन सभी राज्यों के विधानसभा सदस्यों के मतों की वैल्यू अलग अलग होती है। क्योंकि उस राज्य की जनसंख्या के अनुसार एक फॉर्मूला से उनका वैल्यू निकाला जाता है।
  • जैसे उत्तरप्रदेश में हर विधानसभा सदस्य के मत की वैल्यू 208 है जबकि मिजोरम में केवल 8 और तमिलनाडु में 176 है। इस प्रकार देश के सभी विधानसभा सदस्यों के वोटों की कुल वैल्यू 543231 है।
  • संसद के सभी सदस्यों के मतों की वैल्यू 543200 है। इस प्रकार निर्वाचक मंडल के कुल मतों की वैल्यू 1086431 है।
  • किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए कुल मत वैल्यू के 50 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए।

राष्ट्रपति चुनाव: संवैधानिक प्रावधान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए संविधान के अनुच्छेद 54 से 54 में प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को नामांकन के समय 50 प्रस्तावक और 50 समर्थकों की हस्ताक्षरित सूची देना अनिवार्य है।

  • अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का चुनाव
  • अनुच्छेद 55: राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 56: राष्ट्रपति के पद का कार्यकाल
  • अनुच्छेद 57: पुनर्निर्वाचन हेतु पात्रता
  • अनुच्छेद 58: राष्ट्रपति के चुनाव हेतु पात्रता

FAQ

द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?

भारत के राष्ट्रपति।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म कहां हुआ था?

बड़दापोशी, मयूरभंज, ओडिशा में।

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन हैं?

द्रौपदी मुर्मू।

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन हैं?

द्रौपदी मुर्मू

भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति कौन है?

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू किस समुदाय से हैं?

आदिवासी समुदाय से

द्रौपदी मुर्मू किस आदिवासी समुदाय से हैं?

संथाल आदिवासी समुदाय से।

अन्य पढ़ें:

Leave a comment