Zika Virus नियंत्रण और रोकथाम

Zika Virus नियंत्रण और रोकथाम: महाराष्ट्र के पुणे से जीका वायरस के ताजा मामले सामने आये हैं। इनमे गर्भवती महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मानसून की दस्तक के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी शुरू हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ नगरपालिका और आम नागरिको को भी इस प्रकार के संकट से बचने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने जरूरी हैं। Zika Virus नियंत्रण और रोकथाम नामक आज के इस लेख में हम आपको बतायेगे कि ज़ीका वायरस से कैसे अपना बचाव करें।

Zika Virus कैसे फैलता है ?

Zika Virus संक्रमित मच्छर एडीज एजिप्‍टी और एल्बोपिक्टस के काटने से फैलता है। यह वायरस यौन संपर्क, ब्‍लड इंफेक्‍शन या प्रसव के दौरान संक्रमित मां से बच्‍चे में प्लेसेंटा के जरिए बहुत तेजी से फैल सकता है। इसलिए गर्भवती महिला को पहली तिमाही में अल्‍ट्रासाउंड स्‍क्रीनिंग कराते वक्‍त सावधान रहना चाहिए। गर्भवती माँ से बच्चों में फैलने के बाद बच्चे के मस्तिष्क का विकास अवरुद्ध हो जाता है। बच्चे का सर और दिमाग सामान्य से बहुत छोटा हो जाताहै।

Zika Virus के लक्षण

Zika Virus

आमतौर पर जीका वायरस से संक्रमित 80 फीसदी लोगों में कोई संक्रमण नहीं दिखते, लेकिन अगर किसी को बुखार, दाने, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द या कंजेक्टिवाइटिस जैसा लग रहा है, तो इग्‍नोर नहीं करना चाहिए। यह लक्षण संक्रमित मच्‍छर के काटने के एक सप्‍ताह बाद दिखाई देते हैं और बाद में लगभग एक सप्ताह तक बने रह सकते हैं। लक्षण नजर आते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

Zika Virus नियंत्रण और रोकथाम

जीका वायरस बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलती है, जिसे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है। इसलिए आप अपने घर में और आसपास साफ सफाई रखें जिससे Zika Virus पनप नहीं पाए।

Zika Virus FAQ

जीका वायरस की रोकथाम कैसे करें?

ज़ीका वायरस से रोकथाम के लिए आप अपने स्तर पर कुछ उपाय कर सकते हैं जैसे अपने खुले शरीर को कपड़ों से ढँकें और EPA-पंजीकृत कीट विकर्षक लगाएँ। अपने घर के खिड़कियों में जाली लगाएं मच्छरदानी का उपयोग करें । यात्रा के दौरान मच्छरों के काटने से बचाव करें।

जिका वायरस का वाहक कौन सा मच्छर है?

जीका वायरस एडीज एजिप्‍टी और एल्बोपिक्टस के काटने से फैलता है। यह वायरस उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटते हैं। ये मच्छर डेंगू, चिकनगुनिया और शहरी पीला बुखार भी फैलाते हैं।

क्या आप जीका वायरस को रोक सकते हैं?

जी हाँ आप अपने आप को ज़ीका वायरस से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए आप अपने घर के अंदर और बाहर मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं। खासकर सूर्योदय से सूर्यास्त तक जब मच्छर सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें। फुल बाजू की कमीज पहने, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

जीका को रोकने के लिए कोई दवा है?

ज़ीका वायरस को रोकने के लिए किसी वैक्सीन या दवा अभी तक नहीं बनाया गया है। बल्कि इससे बचाव ही अभी इसकी दवा है। गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य जाँच के समय ध्यान देना चाहिए। लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

अन्य पढ़ें :

Leave a comment